बुलन्दशहर

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गंगा सदन और बालिका वर्ग में यमुना सदन अव्वल 

जे पी विद्या मंदिर तौमडी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )जे पी विद्या मंदिर तौमडी में दो दिवसीय अंतर्देशीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। प्रतियोगिता से स्वस्थ स्पर्धा का भाव और मानसिक विकास होता है। बच्चों को अपनी शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी पर्याप्त रुचि लेनी चाहिए।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों गंगा यमुना कावेरी और सतलुज सदनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में आयोजित हुई।

बालक वर्ग का फाइनल गंगा और यमुना सदन के बीच खेला गया जिसमें गंगा सदन के बच्चे 8-2के अंतर से विजयी रहे।

बालिका वर्ग यमुना सदन और कावेरी सदन के बीच हुआ जिसमें कावेरी सदन की बालिकाओं ने 16-14से जीत हासिल की।

खेल शिक्षक निखिलेश गुप्ता ने प्रतियोगिता का संचालन किया।जीतेश कुमार नीवी अग्रवाल आदि सहयोगी रहे,

रिपोर्टर – राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!