बुलन्दशहर

अगौता ब्लाक की दो सगी बहनों सहित सात कन्याओं के हुए सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया नव वर-वधू ने धन्यवाद 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को ब्लाक अगौता की सात कन्याओं के विवाह संपन्न कराये गये। पूर्व में बुलंदशहर में स्नेहा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन कन्याओं के विवाह संपन्न हुए थे।

शिकारपुर के रामलीला मैदान में गुरुवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में ब्लाक अगौता के बिहरा गांव की दो सगी बहनों ज्योति और पूजा पुत्री प्रमोद कुमार शर्मा, गांव नंगला शेख की पायल पुत्री महेश चंद्र, गांव सूजापुर की राधा पुत्री देवेन्द्र सिंह व इसी गांव की खुशबू पुत्री राजेन्द्र सिंह, गांव लोहगरा की अंजली पुत्री कमल सिंह तथा गांव शरीफपुर भैसरोली की अंशु पुत्री हेतराम सिंह के विवाह संपन्न हुए।

खंड विकास अधिकारी राजीव गौतम,एडीओ समाज कल्याण हिमांशु गुप्ता ग्राम पंचायत सचिव अरविंद यादव रोहित ढाका रुपेंद्र सिसोदिया तेज प्रताप सिंह आदि ने नव विवाहित वर वधू को सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नव वर-वधू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस सहयोग के लिए बारंबार धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!