दनकौर

श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) काॅलिज में हुआ मनोविज्ञान विषय में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

दनकौर:श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) काॅलेज, दनकौर के कला संकाय विभाग में मनोविज्ञान विषय के छात्र/छात्राओं के कौशल विकास हेतु एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन काॅलिज के सचिव  रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य डाॅ0 गिरीश कुमार वत्स जी के दिशा-निर्देशन में किया गया। अतिथि व्याख्यान ‘‘माइंडफुलनेस एवं तनाव में कमी’’ विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आर0जी0 (पी0जी0) काॅलिज, मेरठ की सहायक आचार्या डाॅ0 प्रियंका यादव जी रहीं जिन्होंने छात्र/छात्राओं को तनाव को कम करने के लिए, माइंडफुलनेस तकनीकों एवं उनके लाभों के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि तनाव उत्पादकता को कैसे प्रभावित करता है और स्वस्थ काम जीवन संतुलन प्राप्त करने के लिये रणनीतियाँ साझा की।

उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रीति शर्मा (सहायक आचार्या, मनोविज्ञान) द्वारा किया गया तथा बताया गया कि शैक्षिक तनाव को प्रतिबंधित करने और जीवन को संतुलन करने के लिए व्यवहारिक रणनीतियाँ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर मनोविज्ञान विषय के छात्र/छात्रा एवं समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!