दनकौर

द्रोणाचार्य पी0जी0 कॉलेज में श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

दनकौर: श्री द्रोणाचार्य पी0जी0 कॉलेज में आज मकर संक्रांति का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स और उप-प्राचार्या डॉ0 रश्मि गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करने और भोग लगाने के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मकर संक्रांति का त्यौहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान डॉ0 निशा शर्मा ने मकर संक्रांति के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की, वहीं डॉ0 राजीव ने भी अपने विचार रखते हुए इस पर्व को दान-पुण्य और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। इस उत्सव में कॉलेज का समस्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने सामूहिक रूप से पर्व की खुशियां बांटीं। अंत में सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!