दनकौर

उमंग व जोश के साथ किसान यूनियन (अजगर शक्ति )ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

नई पहचान के साथ दिया किसानों को नया नारा ना झुकेंगे ना रूकेंगे हक पाकर ही रुकेंगे हम, हर कुर्बानी देने को तैयार हैं हम

दनकौर:आज भारतीय किसान यूनियन (अजगर शक्ति) के कैंप कार्यालय दनकौर पर खट्टे मीठे अनुभवों  के साथ एकत्रित हुए किसानों ने एक आवाज मे कहा कि बस बहुत हुआ अब और नहीं किसानों के साथ अब और जुल्म नहीं होने देंगे हम,  न्याय दिलाने के लिए हर कुर्बानी देने की सोच के साथ राष्ट्रीय संरक्षक हरवीर नागर के तत्वाधान में व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु प्रधान के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नीरज सरपंच नवादा को राष्ट्रीय प्रवक्ता व नरेश चपरगढ को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया।

जिले के किसानों की समस्याओं के संदर्भ में संगठन ने जल्द ही रणनीति बनाकर आंदोलन करने की घोषणा की और कहा कि प्राधिकरण द्वारा किसानों की अनदेखी की जा रही है इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज सरपंच नवादा ने बताया कि हमारा संगठन पूर्ण रूप से अराजनैतिक व लोकतांत्रिक संगठन है जिसमें चयन की प्रक्रिया किसी एक व्यक्ति के द्वारा नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की सहमति पर की जाती है। पूर्व की भांति इस बार भी सभी कार्यकर्ताओं की सहमति पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फेरबदल कर नई टीम का गठन किया गया है।

हरवीर नागर ने बताया कि बहुत जल्द बिजली विभाग व तहसील स्तर पर पंचायतें कर पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान मास्टर नेपाल कसाना, रजपाल नागर, सतन खटाना, इन्द्रजीत प्रधान, जबर मलिक, धर्मवीर, मकसूद, जगदीश, सुखपाल, जगत, कृष्ण भाटी, सुक्की, सत्तू, कुलदीप, नितिन सहित अनेको पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!