आस्था

कायदे में रहोगे फायदे में रहोगे, जाति की दिवारे तोड़ हम हिंदू बने – साध्वी डॉ प्राची 

बिलासपुर: देशभर में हिंदू सनातन धर्म की जयघोष कर रहीं साध्वी डा. प्राची ने हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। कहा, कि देश को लंबे समय तक आक्रांताओं ने लूटा है, लेकिन अब देश सही हाथों में है इसीलिए देश सुरक्षित है। इस दौरान साध्वी डा. प्राची ने बिलासपुर नगर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोग जब-जब शांत बैठे हैं तब-तब हिंदू समाज का नुकसान हुआ है । आरएसएस का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू समाज को एकत्रित और समय-समय पर जगाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने लोगों से एकजुटता का आह्वान करते हुए संस्कृति व संस्कारों से जुड़े रहने की भी अपील की। कहा कि देश में यदि कोई धर्म है तो वह सनातन धर्म है। उन्होंने कहा सौ वर्षों की यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की संघर्ष तिलक भगवा चोटी न होती राष्ट न होता। शाखाओं में बच्चों को जाना है। लव जिहाद से बचाना है। मातृदेवो भव पितृदेव भव देवो भव की संस्कृति है। बच्चों को संस्कार दे । मुख्य वक्ता आनंद सहप्रांत प्रचारक मेरठ प्रान्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने पाकिस्तान चीन आक्रमण किया था। तब भी स्वयं सेवकों ने कंधा से कंधा मिलाकर देश के लिए काम किया था। 100 वर्षों में बहुत से आंदोलन में रामजन्म भूमि पर बच्चा-बच्चा राम का 6 दिसंबर 1992 में बलिदान देकर साबित किया।

कार्यक्रम के दौरान साध्वी डॉ प्राची की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उन्होंने आगे के सभी निर्धारित कार्यक्रम स्वास्थ्य कारणों से रद्द कर दिए। इस दौरान पंद्रह सौ लोगों की सहभागिता रही। स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत किया। इससे पूर्व हवन व सरस्वती पूजा अर्चना बाद में प्रसाद वितरण किया गया।

वहीं नगर चेयरमैन लता चौधरी एवं भाजपा नेता संजय चेची, कार्यक्रम अध्यक्ष राधाकृष्ण व आयोजन समिति अध्यक्ष अनुपम तायल ने मुख्य अतिथि साध्वी डा. प्राची, मुख्य वक्ता आनंद सहप्रांत प्रचारक मेरठ प्रान्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गौरव संघी, रवि चेची, गौरव नागर, सुंदर शर्मा,  गौरव शर्मा, सौरव शर्मा, अंकित भाटी, गौरव भाटी, राहुल भाटी, नीरज भाटी, राजकुमार भाटी, हरेंद्र शर्मा, मोहित योगी, गौतम नागर, ओमपाल भाटी, अनिल तायल, मुकेश कुमार, बलवीर प्रधान, अभिषेक अग्रवाल, ममता शर्मा, प्रतिक्षा शर्मा, यशपाल आर्य, राजपाल आर्य, विपिन चौहान, अविनेश नायक, चिराग व दीपक आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – घनश्याम पाल निर्मल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!