बुलन्दशहर
पवित्र धाम गंगोत्री से लेकर आये सर्दी में पहली कांवड़ सतेंद्र सिंह
मिल रोड पर शिवमन्दिर में करेंगे रविवार को जलाभिषेक

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बा निवासी भोले भक्त सतेंद्र सिंह इस बार पवित्र धाम गंगोत्री से जल लेकर पदयात्रा करते हुए आये हैं। वो कल रविवार को जय शिव मंदिर अनामिका शुगर मिल रोड पर अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सर्दी में आने वाली यह पहली कांवड़ है जो गंगोत्री से लाई गई है।
कांवड़ियों का आवागमन निरंतर जारी है। भोले के उद्घोष से समूचा स्टेट हाइवे गुंजायमान हो चला है। पुलिस प्रशासन निरंतर कड़ी चौकसी बनाये हुए है। थाना प्रभारी रामनरायण सिंह स्वयं निरंतर गश्त करते हुए स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







