बुलन्दशहर
एडवोकेट नरेंद्र नीति को पत्नी शोक हदृय घात से हुआ अचानक निधन
काली मंदिर श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अधिवक्ता नरेंद्र कुमार नीति की धर्मपत्नी राज रानी का बुधवार सुबह हार्टअटैक से आक्समिक निधन हो गया। उनकी आयु 68 वर्ष थी। सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में काली मंदिर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सुबह तड़के करीब तीन बजे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजनों ने उन्हें तत्काल चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। और उपचार के दौरान उन्होने दम तोड दिया। उनके निधन का समाचार सुनकर सैंकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार काली मंदिर श्मशान घाट पर किया गया। सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







