शिक्षण संस्थान

स्वाद, संस्कृति और उत्सव का भव्य संगम के साथ मनाया गया दावत-ए-जीबीयू 

“दावत-ए-जीबीयू 2026” हर्षोल्लास, सौहार्द और यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ, जिसने विश्वविद्यालय समुदाय में एकता, सहयोग और उत्सव की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा ग्रैंड वॉक परिसर में “दावत-ए-जीबीयू 2026” (वार्षिक फूड फेस्ट) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे हुआ, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इस वार्षिक फूड फेस्ट में स्वाद, संस्कृति, संगीत और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खाद्य एवं अन्य आकर्षक स्टॉल लगाए, जहां देश-विदेश के विविध व्यंजनों और उत्पादों की प्रस्तुति की गई। यह आयोजन छात्रों को अपने प्रबंधन कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं उद्यमिता प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां, मधुर संगीत और मनोरंजक गतिविधियों ने परिसर को उत्सवमय बना दिया। छात्रों की ऊर्जा और रचनात्मकता ने दर्शकों का मन मोह लिया।

आयोजन समिति द्वारा अनुशासन, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन डॉ. समर राक्शिन एवं डॉ. मोनिका भाटी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके सतत सहयोग, नेतृत्व और प्रेरणा से यह फेस्ट भव्य सफलता प्राप्त कर सका।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!