बुलन्दशहर

एस डी एम सदर और क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च 

होलिका दहन स्थल में नहीं होगा कोई बदलाव 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)एस डी एम सदर दिनेश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने कस्बे में फ्लैग मार्च कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई नई परम्परा की इजाजत नहीं दी जायेगी होलिका दहन अरसे से चल रही परम्परा अनुसार पूर्व निर्धारित स्थल पर स्टेट हाइवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने ही किया जाएगा।

होली के मद्देनजर रविवार को एस डी एम सदर दिनेश चंद्र और क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे ने तमाम कस्बे में फ्लैग मार्च किया। कुछ लोगों ने अधिकारियों से होलिका दहन स्थल पर ऐतराज जताते हुए किसी अन्य स्थान पर होलिका दहन का चयन कराने का आग्रह किया। तमाम लोगों की बातें सुन अधिकारियों ने कहा कि कोई नई परम्परा स्थापित नहीं होगी। होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थल पर ही किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टिगत ईधन की मात्रा कम रखने के निर्देश दिए जिससे कोई दुर्घटना की आशंकाओं पर विराम लग सके। थाना प्रभारी रामनरायण सिंह मय पुलिस बल साथ रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!