ग्रेटर नोएडा

सेक्टर डेल्टा -2 में हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

ग्रेटर नोएडा:आज सेक्टर डेल्टा-2 में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर में दो स्थानों—शिवशक्ति मंदिर के पास तथा जी-ब्लॉक में विधि-विधान से पूजन कर होलिका दहन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेक्टरवासी परिवार सहित उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

आर डबलू ए महासचिव आलोक नागर (डेल्टा-2) ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी सेक्टरवासियों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस मौके पर अध्यक्ष बॉबी भाटी, महासचिव आलोक नागर, उपाध्यक्ष रिंकू भाटी, अमरिंदर सिंह सीपी यादव राजेश जी सुरेंद्र भाटी कर्मवीर भाटी मुकेश सोलंकी गजराज भाटी एडवोकेट अनिल भाटी काफी संख्या में सेक्टर निवासी मौजूद रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!