पूर्व सांसद बाबूजी कन्हैयालाल वाल्मीकि जी के जन्म दिवस पर देशव्यापी श्रद्धांजलि सभाओं का आवाहन

ग्रेटर नोएडा: सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार चौटाला ने आगामी 14 मार्च को महान स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय बाबूजी कन्हैयालाल वाल्मीकि जी के जन्म दिवस पर पूरे भारत में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित करने की अपील की है ।
चौटाला ने कहा कि बाबू जी कन्हैयालाल वाल्मीकि न केवल एक नेता थे, बल्कि उन्होंने 2943-45 के दौरान राजनैतिक बंदी के रूप में देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। वे 1952 , 1957, 1962, में सांसद के रूप में समाज की आवाज बने। इस अवसर पर सभी सफाई कर्मचारी यूनियनों बहुजन संगठनो, वाल्मीकि समाज के बुद्धिजीवियों, सभी राजनैतिक दलों में वाल्मीकि समाज के नेताओं से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष पर चर्चा करके का अनुरोध किया।
संजय कुमार चौटाला की अपील पर भारतीय बाल्मीकि समाज मोर्चा श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का सारे देश में समर्थन करते हुए यह प्रेस विज्ञप्ति रिलीज करता है। जब वे बुलंदशहर से सांसद थे तो आज का गौतमबुद्ध नगर बुलंदशहर ही था व जब खुर्जा संसदीय क्षेत्र से सांसद बने तो आज का नोएडा गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र खुर्जा ही था तो उनकी विरासत को सजोए रखने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा में एक कन्हैयालाल वाल्मीकि पुस्तकालय व कन्हैयालाल वाल्मीकि भवन बनवाए जाने की सरकार से संगठन प्रार्थना करेगा यह चौटाला जी की भी इच्छा है।
रिपोर्टर गोपाल बसु






