शिक्षण संस्थान

पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में होली मिलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

जहांगीरपुर; आज  पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में हाई स्कूल परिषदीय परीक्षा 2026 के नकल विहीन और पूर्ण सुचिता के साथ पूर्ण होने पर होली मिलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया परिषदीय परीक्षा मैं ड्यूटी हेतु अन्य विद्यालयों से आए शिक्षक/ शिक्षिकाओं, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक कृपा शंकर चौहान , स्टेटिक मजिस्ट्रेट देव प्रकाश शर्मा , जहांगीरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश सिंह व सभी पत्रकार बंधुओ को सूक्ष्म जलपान कराया गया । सभी का चंदन से तिलक लगाकर उपहार व शाल भेंट की तथा पुष्प वर्षा कर उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी की रिलीविंग देकर विदा किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बोर्ड परीक्षा 2026 को अपने केंद्र पर नकलविहीन, शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक कृपा शंकर चौहान और स्टेटिक मजिस्ट्रेट देव प्रकाश शर्मा, परीक्षा प्रभारी संजय कुमार विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा , श्रीमती दीपा, राजकुमार, को शुभकामनाएं प्रेषित कर धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया !

परीक्षा में सहयोग हेतु राकेश कुमार,पौरुष राजन, पियुष, उजाला , विवेक कुमार, , सीमा अत्री , गुरिशा रानी , पूजा शर्मा एवम समस्त विद्यालय उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!