इक्कीस रचनाकारों को शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान से किया गया अलंकृत
साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा समय की लाठी ( कहानी संग्रह ) , अंतिम मुलाकात ( कहानी संग्रह ) चाहे कृष्ण कहो या राम ( कविता संग्रह ) का लोकार्पण सम्पन्न

प्रयागराज :मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा प्रवर्तित साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज के तत्वावधान में साहित्यकार सम्मान एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह कल बेली अस्पताल के सामने जजेज कॉलोनी में डॉ ( इं) उमेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर बालकृष्ण पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ उषा मिश्रा रहीं । संचालन साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज के उप सम्पादक डॉ योगेंद्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु ने किया । मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया । 
आयोजक साहित्यकार डॉ० भगवान प्रसाद उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया और शंभूनाथ श्रीवास्तव ने वंदना प्रस्तुत कर समारोह को गति प्रदान की ।
साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा प्रकाशित कहानी संग्रह समय की लाठी ( प्रेम कुमार त्रिपाठी ) अंतिम मुलाकात ( कहानी संग्रह ) डॉ सतीश बब्बा , चाहे कृष्ण कहो या राम ( कविता संग्रह ) डॉ ऐश्वर्या सिन्हा चित्रांश का लोकार्पण किया गया । 
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों सहित सभी को श्री मती शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया जिसमें डॉ वीरेंद्र कुमार तिवारी , डॉ दया शंकर प्रसाद , डॉ राम लखन चौरसिया वागीश , डॉ राम सुख यादव , रवीन्द्र कुशवाहा , डॉ रंजन पाण्डेय , पं० राकेश मालवीय मुस्कान , डॉ प्रदीप कुमार दुबे श्री मती जया मोहन , पंडित राम पाल त्रिपाठी ,श्रीमती माया त्रिपाठी , प्रदीप सिंह , सतीश कुमार गुप्ता , राम शंकर पटेल ,सहित कुल इक्कीस साहित्यकारों को सम्मान पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। अंत में आभार जताया डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने।



