उत्सव: बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ संपन्न
परीक्षाफल देख कर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे 100% रहा रिजल्ट

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप गर्ग,ओमप्रकाश गोयल,अनिल मांगलिक, देवदत्त शर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन तथा वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात एनसीसी की छात्राओं द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया, जो कि 100% रहा — यह विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है।
कक्षा 6 में प्राची, कक्षा 7 में तन्वी, कक्षा 8 में वंशिका कक्षा 9 में तनु व कक्षा 11 में सलोनी ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समारोह में सभी कक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, सर्वाधिक उपस्थिति अनुशासन, स्काउट-गाइड,राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गत वर्ष कक्षा 10 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम विद्यालय के आचार्य विनोद कुमार सिंह, राजकुमार शर्मा, राकेश चौहान, संजय दीक्षित, ओंकार सिंह,भास्कर सैनी,धर्मवीर सिंह, सनी चौधरी,यशवीर नागर हरिओम शर्मा, सौरभ शर्मा, कर्मवीर सिंह,रामवीर सिंह,सनी चौधरी,पवन ठाकुर,अनुराग सिंह यादव, अंजू सिंह, रूबी चौधरी, भावना शर्मा, सुनीता शर्मा, ज्योति शर्मा, उपस्थित रहे।
वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।






