डालेश्वर बाबा मंदिर मुख्य सड़क मार्ग किनारे खुले नाले से दुर्घटना की आशंका
राहगिरों और श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी, क्षतिग्रस्त होने से रोजाना बढ़ती जा रही समस्या

बिलासपुर: डालेश्वर बाबा मंदिर मुख्य सड़क मार्ग के बराबर से होकर गुजरने वाले नाला जगह -जगह क्षतिग्रस्त व खुला पड़ा है। क्षतिग्रस्त नाला से बड़ा हादसे होने की संभावनाएं प्रबल है।
गौरतलब है कि डालेश्वर बाबा मंदिर मुख्य सड़क मार्ग जर्जर व नाला निर्माण के लिए वर्षों से ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा नाले का निर्माण के लिए मांग की अनदेखी दुर्घटना का सबब बना हुआ है। यहां टूटे हुए स्थान से दुर्गंध व मच्छर निकल आसपास के लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।
मुख्य जर्जर सड़क मार्ग पर होने के कारण लोगों का इस रास्ते पर आवागमन बराबर लगा रहता है, लोग नाले में गंदगी व समुद्र सोख से पैदल चलकर मंदिर परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को दुर्घटना की संभावना बनी रहती है । कभी-कभी बच्चे नाले पर लोग साइकिल भी चलाते हैं। ऐसे में नाले का टूटना कभी भी किसी बड़े दुर्घटना का कारण बन सकता है। नाला टूटने से उसमे भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया है, उसमें से मच्छर निकल तमाम प्रकार की बीमारियों को जन्म दे रहे है। दुर्गन्ध के कारण आस पास के ग्रामीणों का हाल बेहाल है।
स्थानीय ग्रामीण व श्रद्धालु बताते हैं कि डालेश्वर बाबा मंदिर मुख्य सड़क मार्ग व बराबर से गुजर रहा नाले का कई हिस्सा टूटा हुआ है। यहां नाला खुले रहने की वजह से उसमें कचरा भर गया है, उसमें मच्छर पैदा होने लगे हैं। नाला खुला रहने की वजह से कई बार लोग इसमें गिर भी चुके हैं।
” डालेश्वर बाबा मंदिर मुख्य सड़क मार्ग जर्जर व बराबर से गुजर रहा गंदगी व समुद्र सोख से भरा पड़ा नाला निर्माण कार्य के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्राधिकरण से मांग करते आ रहे हैं लेकिन आजतक सुनवाई नहीं हुई।

” दलेलगढ़ गांव स्थित आबादी से होकर डालेश्वर बाबा मंदिर परिसर तक मुख्य सड़क मार्ग के बराबर से गुजर रही नाले में गंदगी व समुद्र सोख से भरा पड़ा है। ग्रामीण संक्रमण बीमारियों से राहगीरों व श्रद्धालुओं को आने-जाने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
” गंदे नाले व जर्जर सड़क मार्ग से नवरात्र में सैकड़ों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है
” नवरात्र पावन पर्व पर डालेश्वर बाबा मंदिर में इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने व नाले में गंदगी व समुद्र सोख से भय बना रहता है। सफाई न मरम्मत प्राधिकरण को करवा देना चाहिए।
” डालेश्वर बाबा मंदिर परिसर में आस-पास दर्जनों गांवों से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। जर्जर सड़क मार्ग, नाले निर्माण व सफाई व्यवस्था स्ट्रीट लाइट लगाई जानी चाहिए। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण अधिग्रहण का बोर्ड लगा दिया है लेकिन सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रहा । जिससे ग्रामीणों व श्रद्धालुओं में आक्रोष व्याप्त हो रहा है।
रिपोर्ट घनश्याम पाल






