धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी महावीर जयंती

बागपत (उत्तर प्रदेश) बागपत नगर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती को बड़ी ही भव्यता के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री 1008 अजितनाथ जैन बड़ा मन्दिर से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को पूर्ण आदर के साथ रथ में स्थापित किया गया। इसके उपरान्त रथयात्रा ढ़ोल-नगाड़ो व बैंड़-बाजो के साथ बागपत नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई श्री जैन इण्टर कॉलेज बागपत स्थित पांडुशिला पहुंची। भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा का पांडुशिला पर इन्द्रो ने मंत्रोंचार द्वारा अभिषेक व पूजन किया गया। इसके उपरान्त फिर से रथयात्रा प्रारम्भ हुई और भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को बागपत नगर का भ्रमण कराने के उपरान्त मन्दिर जी में विधि-विधान व पूजन के साथ विराजित किया गया।
जैन समाज बागपत के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि श्रीजी की बोली का सौभाग्य राजेश जैन नमन जैन, सारथी की बोली का सौभाग्य लवी जैन वंश जैन, कुबेर की बोली का सौभाग्य संजय जैन सौरभ जैन, चवर की बोली का सौभाग्य वीरेन्द्र जैन बादल जैन व जिनवाणी की बोली का सौभाग्य कुलभूषण जैन परिवार को प्राप्त हुआ। समस्त पूजन कार्य मयंक जैन जी द्वारा पूर्ण कराया गया। मंदिर कार्यकारिणी समिति की और से समिति के अध्यक्ष पंकज जैन, अतुल जैन, पीयुष जैन, लवी जैन, सचिन जैन, मानक चन्द जैन, बिजेन्द्र जैन, राकेश मित्तल आदि ने कार्यक्रम में आये श्रद्धालुओं व कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक पवन जैन, शिखर चन्द जैन, प्रहलाद जैन, प्रमोद जैन, सुधीर जैन, राकेश जैन, नगीन चन्द जैन, संजीव जैन, नगेन्द्र जैन गोयल, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, विनित जैन, राजा जैन, विकास जैन, तरुण जैन, यश जैन, सुनिल जैन, राकेश जैन, शिखर चंद जैन, कामिनी जैन, लवली जैन, बबिता जैन, रूबी जैन, पूनम जैन, अनिल जैन पीएनबी वाले, सभासद अमित जैन, सभासद संजय रूहेला, सचिन जैन, अमित जैन, सुमित, पुनीत, अभिषेक, अंकुर, गगन, नेहा, विवेक, प्रदीप, जिनेन्द्र जैन सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
रिपोर्टर विवेक जैन






