आशाओं ने निकाली जागरूकता रैली
एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर हुआ आयोजन

औरंगाबाद( बुलंदशहर)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को संचारी रोगों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आशा कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली,

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह ने किया। उन्होने बताया कि मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सभी आशा कार्यकर्ता गांव-देहात में अपने अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को मौसम परिवर्तन के समय होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।
चीफ फार्मासिस्ट नरेंद्र रावत ने दस्तक अभियान की विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि जल भराव और गंदगी के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को बढ़ावा मिलता है अतः ग्रामीणों को स्वच्छता और साफ सफाई रखने के लिए जागरूक करें। डॉ आकाश त्यागी ने कुपोषित बच्चों और क्षय रोगियों की पहचान करने और सभी रोगियों की सरकारी अस्पताल में जांच व चिकित्सा कराने के लिए सुझाव दिए।
बी पी सी एम सर्विष्ठा देवी ने आशाओं को डेटा संग्रह के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आशाओं ने जागरूकता रैली निकाली और आसपास के लोगों को स्वास्थ्य व स्वच्छता हेतु जागरूक किया। आशाओं ने सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी आशा,आशा संगिनी, अंशु गीता माया, रानी ,शशी ,बीसीपीएम सर्वीष्ठा देवी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






