बुलन्दशहर

उपभोक्ता कर रहे इंडेन गैस एजेंसी की माकूल सप्लाई की तारीफ 

भारी किल्लत के बाबजूद नहीं होने दी उपभोक्ताओं को परेशानी 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )जहां एक ओर एच पी के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को पिछले दिनों गैस सिलेंडर पाने में भारी असुविधाजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर कस्बे और आसपास के इंडेन गैस उपभोक्ताओं को तमाम किल्लत और मारामारी के बाबजूद निर्धारित समय पर आसानी से पूर्ववत गैस सिलेंडर मिले जिसके चलते इंडेन गैस उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालकों की कार्यशैली को जमकर सराहा।

शिव मंदिर रोड पर विवेक इंडेन ग्रामीण वितरक की गाड़ी से गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे तमाम उपभोक्ताओं ने बताया कि इस एजेंसी से बड़ी ही आसानी से गैस सिलेंडर मिलते रहे। रेट की बाबत पूछे जाने पर उपभोक्ताओं ने बताया कि इस एजेंसी के कर्मचारियों ने नौ सौ उन्तीस रुपए में ही सिलेंडर उपलब्ध कराया। किसी भी उपभोक्ता ने अवैध वसूली की कोई शिकायत नहीं बताई। एजेंसी की गाड़ी से सिलेंडर लेकर लौट रहे तमाम उपभोक्ताओं ने एजेंसी की गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की भरपूर सराहना की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!