बुलन्दशहर

चाकूओं से गोद कर दिनदहाड़े एक युवक की हत्या दूसरे को घर में घुसकर किया घायल 

हत्यारे को आलाकत्ल सहित दबोच कर पुलिस ने भेजा जेल ,खानपुर थाना क्षेत्र में हुआ सनसनीखेज हत्याकांड 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )खानपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक को चाकूओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया गया यही नहीं हत्यारे ने एक अन्य युवक के घर में घुसकर उसे भी चाकू से घायल कर दिया। घायल युवक मृतक का साथी बताया जाता है। हत्यारे को आलाकत्ल सहित बंदी बना लिया गया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाली परतापुर निवासी दीपक पुत्र राजपाल सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष अपनी स्कूटी से जा रहा था। पाली परतापुर के नजदीक एक युवक ने स्कूटी सवार को रोक कर चाकूओं से गोद डाला। हमलावर ने दीपक के साथी समय सिंह पुत्र बदलू निवासी ग्राम पाली परतापुर के घर जाकर उसे भी चाकू मारकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। हमलावर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बुलंदशहर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला लेनदेन को लेकर हुआ। मृतक और उसके साथी तथा हमलावर तीनों ही मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बताये जाते हैं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!