सभासद ने की मुख्यमंत्री से विद्युत अधिकारियों की शिकायत
जबरन घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नगर पंचायत के एक सभासद ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर विद्युत अधिकारियों पर अपने भाई के घर में जबरन घुस कर घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
नगर पंचायत के वार्ड 11 के सभासद इकलाख पुत्र अल्ला दिया ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया है कि 27 फरवरी 26 को शाम लगभग छः बजे एस डी ओ कुलदीप कुमार अपने साथ पांच – छ अज्ञात लोगों को साथ लेकर जबरन घुस गए। घर में घुसकर घर में मौजूद महिलाओं से गाली-गलौज करते हुए बदसलूकी की। तथा बिजली चोरी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया कराने और घर पर बुलडोजर चलवा देने की धमकी दी। सूचना मिलते ही जब सभासद ने अपने भाई के घर पहुंचकर कुलदीप कुमार से घर आने का कारण पूछा तो उन्होने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और अवैध धन वसूली का प्रयास करने लगे । मांगी गई रकम नहीं देने पर उसके ही खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जबकि मकान उसके भाई का है और वहां कोई विद्युत चोरी नहीं हो रही थी। सभासद ने शिकायती पत्र में मौहल्ले के और लोगों से भी विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली करने का आरोप भी लगाया है। सभासद ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायती पत्र की प्रतियां डी जी पी, मानवाधिकार आयोग, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई हैं।
एस डी ओ कुलदीप कुमार ने पूछने पर बताया कि चैकिंग के दौरान दो स्थानों पर विद्युत चोरी का मामला प्रकाश में आया तो विडियो बनाई गई और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कराया गया है। उन्होने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूर्णतः निराधार बताया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






