दिल्ली एनसीआरबुलन्दशहर

सडक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा घायलों को अस्पताल 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बे में मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भिजवाया।

मंगलवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक बुलंदशहर स्याना गढ़ स्टेट हाइवे पर स्याना की ओर जा रहे थे। कर्बला के सामने एक टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सड़क किनारे कींचड में फिसल कर जा गिरी। जिसके चलते एक युवक टैंकर की चपेट में आ कर मौके पर ही दर्दनाक मौत का शिकार हो गया। जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।‌ दुर्घटना होते ही टैंकर चालक टैंकर मौके पर छोड़ कर भाग निकला। दुर्घटना से सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी लखावटी पहुंचाया।‌ मृतक राहुल उर्फ बादल पुत्र छत्रपाल यादव निवासी मीरपुर थाना साहिबाबाद हरदोई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भिजवाया।

बताया गया है कि घायल युवक शिवम् पुत्र मनोज निवासी ढकरौली थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर तथा अरमान पुत्र अमजद निवासी सीकरी कलां थाना मोदीनगर तथा मृतक राहुल आपस में दोस्त हैं और नोएडा में रहकर पढ़ाई व जाब करते हैं। बुधवार को शिवम के बड़े भाई की नवजात बच्ची का नामकरण संस्कार होना था जिसमें शामिल होने तीनों दोस्त बाइक से गांव जा रहे थे।

टैंकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की सरगर्मी से तलाश जारी है। घटना से शिवम के गांव में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!