दनकौर

550 वर्ग गज में 2 करोड़ लागत से निर्मित होगा महाराजा अग्रसेन भवन 

महाराजा अग्रसेन भवन का हुआ नींव पूजन

बिलासपुर :बिलासपुर नगर क्षेत्र देवी मंदिर परिसर के सामने महाराजा अग्रसेन भवन को विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पुर्व राज्यमंत्री नितिन कुमार गुप्ता व सुशील कुमार अग्रवाल महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट अध्यक्ष सहित कस्बे के गणमान्य ने संयुक्त रूप से पहली ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वैश्य समाज सहित अन्य वर्गों के गणमान्य लोगों ने भी ईंट रखकर अपना सहयोग और समर्थन जताया।

वैश्य समाज करेगा प्रतिमा स्थापना

वैश्य समाज के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट द्वारा निर्माण कराया जा रहा है, जबकि वैश्य समुदाय द्वारा यहां महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना के लिए गठित महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट ने रविवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे पंडित सोमनाथ दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इसके बाद पुर्व राज्यमंत्री नितिन कुमार गुप्ता व कस्बे के गणमान्य ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।

इस दौरान पुर्व राज्यमंत्री नितिन कुमार गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि महापुरुष किसी एक वर्ग या समुदाय के नहीं होते, बल्कि वे पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।उन्होंने कहा कि नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करना सकारात्मक कदम है। उनका प्रयास है कि नगर विकास के मामले में मिसाल बने और हर नागरिक इसमें सहभागी बने।

सुशील कुमार अग्रवाल महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया 550 वर्ग गज जमीन पर लगभग दो करोड़ से ज्यादा अनुमति लागत से भवन निर्माण किया जाना है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अनिल तायल, सीताराम तायल, सौरभ अग्रवाल, राधाकृष्ण गर्ग, प्रवीन तायल, मोन्टू अग्रवाल, सुधीर गोयल, सचिन बजाज, मुकेश गोयल, सुधीर नागर, हरेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अमन अग्रवाल, एकानंद शर्मा, पुनीत अग्रवाल, सोनू शर्मा, अंकुर सिंघल, संजय सिंह सहित पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- घनश्याम पाल,ओमप्रकाश गोयल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!