उत्तर प्रदेश

सबको न्याय मिले इसका प्रयास करती है पत्रकारिता -परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

लोकतंत्र के सभी स्तम्भ गिरावट से प्रभावित 

बलिया: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बलिया इकाई के शपथ ग्रहण समारोह मे पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि एक पत्रकार यह हमेशा सबको न्याय दिलाने का प्रयास करता है। यह सही ही लोकतंत्र के चारों स्तम्भ गिरावट से प्रभावित है। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ भी गिरावट से जरूर प्रभावित है, फिर भी आज इसपर सबका भरोसा है। क़ानून का राज हो, यह बिना पत्रकारों के संभव नहीं है। विकास मे गड़बड़ियां हो या वंचितों को न्याय दिलाना हो, पत्रकारिता का योगदान सर्वोपरि होता है। कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला कार्यकारिणी के जिन लोगों ने जिलाध्यक्ष श्री नजरुल बारी के साथ संगठन के पदाधिकारियों के रूप मे शपथ ली है, मै सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनायें देता हूं। साथ ही यह विश्वास करता हूं कि पत्रकारों की यह टीम बलिया मे क़ानून का राज स्थापित करने, विकास को गति देने और वंचितों को उनका हक दिलाने के लिये अपनी कलम व कैमरे से प्रयास करेगी। श्री सिंह ने इस सफल आयोजन के लिये प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि महासंघ को जब भी मेरी जरूरत होंगी, मै तन मन धन के साथ खड़ा मिलूंगा।

दूसरे संगठन से त्यागपत्र देकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ मे शामिल हुए सुशील कुमार मुन्ना ठाकुर, बसंत सिन्हा,कंचन सिंह और अजीत सिंह का परिवहन मंत्री ने अंगवस्त्रम व माला पहनाकर विशेष रूप से प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह के आग्रह पर सम्मानित किया। बता दे कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने सुशील कुमार मुन्ना ठाकुर को प्रांतीय उपाध्यक्ष, बसंत सिन्हा को सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी,और कंचन सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौपा है।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने जिलाध्यक्ष नजरुल बारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नन्द किशोर नवल जी, जिला महासचिव शशि कुमार, मंत्री विवेक जायसवाल समेत सभी तहसील अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। आज जिन तहसील अध्यक्षों ने शपथ ली, उनमे बैरिया के तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमन तिवारी, महासचिव मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश मौर्या, संरक्षक सुधाकर शर्मा, तहसील अध्यक्ष सिकंदरपुर नूर आलम,उपाध्यक्ष गौहर खान, बलिया सदर तहसील से महासचिव बिक्की कुमार, उपाध्यक्ष सुनील सेन दादा, तहसील रसड़ा से अध्यक्ष रवि आर्या,महासचिव सुमित कुमार ने शपथ ली। बांसडीह व बेल्थरा रोड के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण मई मे प्रांतीय अधिवेशन के बाद कराया जायेगा।

बालगंगाधर तिलक को भारत रत्न देने की उठी मांग 

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बलिया इकाई के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सम्मान मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल से अधिक वर्ष बीतने के बाद भी आज तक अपने अख़बर केशरी व कलम से आजादी की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकार व सेनानी बाल गंगाधर तिलक जी के योगदान को किसी ने सम्मान देने का प्रयास ही नहीं किया। एक परिवार विशेष के लोगों को भारत रत्न देने मे तो कोई देर नहीं लगायी गयी, अन्य लोगों को भी दिया गया लेकिन श्री तिलक जी को इस लिये नहीं दिया गया, क्योंकि वे एक पत्रकार थे। आदि ऋषि देवर्षि नारद जो त्रिलोक के सबसे पहले पत्रकार थे और पत्रकारों के पूर्वज कहलाते है, उनको भी इस लिये वो सम्मान नहीं मिला, जो अन्य ऋषियों व देवी देवताओ को मिला क्योंकि वो सच को सबके सामने ला देते थे।

पत्रकारों की कमोवेश स्थिति आज भी देवर्षि नारद जैसी ही है। लगभग नगण्य वेतन पर काम करने वाले पत्रकार सिर्फ सम्मान चाहता है लेकिन उसको वह सम्मान भी हासिल नहीं हो पाता है। फिर भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करते हुए समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता और वंचितों के हक की आवाज बनकर अपनी खबरों को प्रकाशित करता है। कहा कि मुझे आप सभी के बीच एक पत्रकार के रूप मे शामिल होने पर सबसे ज्यादे ख़ुशी होती है। क्योंकि यहां समाज को दिशा देने और असमानता को दूर करने और न्याय से वंचितों को अधिकार दिलाने की बातें होती है। यहां जोड़तोड़ वाली राजनीति नहीं बल्कि समाज की बिखरी कड़ियों को कैसे जोड़कर समाज मे समरसता स्थापित हो, इस पर चर्चा होती है। मै भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।साथी प्रांतीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन सिंह का आभार व्यक्त करता हूं कि ये मुझे राजनेता की जगह एक पत्रकार के रूप मे बुलाकर मेरे अंदर के पत्रकार को जागृत करने का काम करते है।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जनपदीय शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे पहुंचने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को माल्यार्पण करने के बाद अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू और बेलहरी प्रमुख श्री शशांक को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह व संचालन डॉ सुनील कुमार ओझा ने किया।

मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र सिंह ने समारोह मे उपस्थित सभी पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और बैग देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ पत्रकारों मे श्री आसिफ जैदी, अजय सिंह, असगर अली, पीडी सिंह, अमित सोनी, राणा प्रताप सिंह प्रांतीय कोषाध्यक्ष, संतोष शर्मा प्रांतीय महासचिव,डॉ सुनील ओझा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी,आनंद दूबे,प्रवीण श्रीवास्तव,उपेंद्र कुमार, सुग्रीव, मुकेश, जमाल के साथ ही सभी पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!