ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के Chai-3 ग्राउंड पर CPL क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

ग्रेटर नोएडा:आज ग्रेटर नोएडा के Chai-3 ग्राउंड पर Castle Premium League (CPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। Castle Cricket Board (CCB) के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार ने बताया कि हमने एक ऐसे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने का प्रयास किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया क्योंकि हमारा उद्देश्य केवल खेल का आयोजन करना ही नहीं था, बल्कि समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाना भी था। इस पहल के तहत हमने मैच से पहले मैदान में प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया, ताकि एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही, पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को पौधे भेंट किए गए, जिससे हर व्यक्ति तक हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश पहुंचे। Amrapali Castle के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार ने इसमें सहभागी होकर तथा कैसल टीम के साथ खेलकर खिलाडियों को प्रेरित किया।

दूसरा CPL-2026 क्रिकेट टूर्नामेंट, टीम “The Fighters” (Captain Sunil Kumar) ने जीता तथा टीम “The Blasters” (Captain Radhey Shukla) दूसरे स्थान पर रही। पंकज शर्मा और प्रमोद चौधरी को सयुंक्त रूप से उनके समग्र प्रदर्शन के लिए Man-of-the-Series चुना गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!