बुलन्दशहर

मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में पहुंचे विधायक संजय शर्मा 

पूजा अर्चना कर किया प्रसाद ग्रहण 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )जहारवीर मंदिर की तेरहवीं वर्षगांठ पर मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर हवन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक परिवार के मुखिया संजय सिंघल गौरव सिंघल ने सपत्नीक बाबाजहारवीर की पूजा अर्चना करते हुए किया। बाबा जहारवीर की प्रतिमा को नवीन वस्त्र धारण कराकर फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया। तत्पश्चात हवन किया गया। हवन पूजन अनिल नाथ ने संपन्न कराया। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा भी मंदिर की वर्षगांठ समारोह में पधारे। पूजा अर्चना के पश्चात विधायक शर्मा ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैंकड़ों श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से पंक्ति बद्ध आसन ग्रहण कर हलवा पूरी छोले चावल सब्जी आदि का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर हेमंत गुप्ता नितिन सिंघल सौरभ गांधी अमन लोधी अंकुर सिंघल कमल सिंह सोनू लोधी राजीव जाटव रोहिताश कुमार सोनू लोधी गौरव सिंघल विनय शर्मा,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!