उत्तर प्रदेश

प्रयागराज की डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ शाश्वत सम्मान- 2026 से सम्मानित

प्रयागराज (उ. प्र.) : जिले की वरिष्ठ कवयित्री डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ को सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा गत दिवस प्रयागराज के रामा कॉन्टिनेंटल के सभागार में शाश्वत सम्मान समारोह एवं संकल्पना पुस्तक के लोकार्पण में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके साहित्यिक योगदान के लिए शाश्वत सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया । सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती राजलक्ष्मी शुक्ला जी ने डा. पूर्णा को अंगवस्त्र, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ने कविता पाठ कर वाहवाही बटोरी। ज्ञातव्य है कि नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान की कार्यकारी अध्यक्षा डा. पूर्णा निरंतर साहित्यिक/शैक्षिक योगदान में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं। आपकी चार पुस्तकें पूर्णांजलि , पूर्णिमा – भाव – विविधा ,बाल वाटिका और प्रयागराज महाकुंभ 2025- आस्था का महामेला प्रकाशित हो चुकी है। धार्मिक विदुषी और पर्यटन प्रेमी डा. पूर्णा की इस उपलब्धि के लिए परिवारजनों, शुभचिंतकों और साहित्य प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए उनके सुदीर्घ उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!