मातृ शक्ति के सम्मान एवं वीरता के प्रेरणास्रोत महाराणा प्रताप को किया नमन

बिलासपुर: प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के त्याग, समर्पण, सद्भाव एवं मातृभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और संस्कृति के प्रति समर्पण ही महान व्यक्तित्व की पहचान है।
मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित कर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निधि गोयल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनीषा मित्तल एवं मुख्य अतिथि सपना रानी थी । कार्यक्रम का संचालन कोमल शर्मा ने किया गया। कार्यक्रम में माताओं एवं बच्चों के लिए अनेक रोचक एवं आनंदमयी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रिपोर्ट घनश्याम पाल






