ग्रेटर नोएडा

कुलेसरा की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से मिले वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

एसडीएम विवेक भदौरिया ने दिया शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन

ग्रेटर नोएडा:ग्राम कुलेसरा में नालियों की खराब स्थिति, जलभराव, बिजली समस्या एवं टूटी सड़कों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती गंदगी और जलभराव से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक ने  जिलाधिकारी महोदया से मांग की है कि संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति कर ग्राम की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को समस्याओं से मुक्ति मिल सके,

एसडीएम विवेक भदौरिया  से इन गंभीर समस्याओं को लेकर विस्तार से बातचीत की गई। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक, असिस्टेंट डायरेक्टर मोनू जी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!