बुलन्दशहर

शार्ट सर्किट से लगी भयंकर आग में लाखों रुपए का घरेलू सामान हुआ खाक

पडौसियों के सामूहिक प्रयासों से आग पर पाया गया काबू

औरंगाबाद (बुलंदशहर )एक मकान की उपरी मंजिल में अचानक लगी आग से लाखों का घरेलू सामान जल कर राख हो गया। मकान को भी भारी क्षति पहुंची। पडौसियों के सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया लेकिन उससे पहले ही मकान का लगभग सारा सामान आग की भैंट चढ गया।

स्टेट हाइवे स्थित गुरुद्वारे के सामने नसीम पुत्र महमूद सलमानी का मकान है। मकान की निचली मंजिल में हेयरसैलून चलता है और उपरी मंजिल पर परिवार रहता है। मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे अचानक मकान की उपरी मंजिल पर आग लग गई और थोड़ी देर में ही आग विकराल हो गई। उस समय परिजन गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक आंख खुली तो आग लगी देख अफरातफरी मच गई। पडौसियो ने दौड़ कर आग बुझाने का उपक्रम किया। सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया लेकिन उससे पहले ही मकान का काफी सामान आग में जल गया। मकान की दीवारों और फर्श को भी भारी क्षति पहुंची है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!