ग्रेटर नोएडा

महिला ठेकेदार ने लगाया रुपये हड़पने और मारपीट करने का आरोप 

पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मदद की लगाई गुहार लगाई

ग्रेटर नोएडा:एक महिला ठेकेदार ने एक मकान मालिक पर करीब दस लाख रुपये हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।

सेक्टर अल्फा दो में रानी चौधरी परिवार के साथ रहती है। रानी चौधरी ने बताया कि वह ठेके लेकर भवन निर्माण का काम करती है। महिला ने बताया कि उन्होंने सेक्टर अल्फा दो निवासी सुबोध से भवन निर्माण को लेकर बातचीत की थी। इसके बाद दोनों के बीच मकान के निर्माण को लेकर समझौता हुआ।

पीड़िता ने बताया कि मकान का निर्माण कार्य पूरा होने पर मकान मालिक द्वारा 15 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान किया गया, जबकि 10 लाख 76 हजार रुपये बकाया का भुगतान नहीं किया। पीड़िता काफी दिन से अपने बकाया भुगतान की मांग कर रही है, लेकिन आरोपी बकाया रुपया नहीं दे रहा है। आरोप है कि 30 अप्रैल को आरोपी ने षड्यंत्र के तहत उसे रुपये देने के बहाने अपने घर बुलाया। महिला अपने पति के साथ वहां पहुंची तो आरोपी और उनके बेटे ने मारपीट की। इसके बाद धमकी दी कि आगे से पैसे की मांग की तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। अब इस मामले में पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!