सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी ने 2027 चुनाव के तहत भरी हुंकार

बिलासपुर : सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी प्रत्याशी जेवर विधानसभा टीम ने अभी से जनसंपर्क करते हुए 6 गांवों की दौरा किया । जानीपुरा धीरज बीडीसी के आवास पर बुलंदखेड़ा जोगेंद्र भाटी के आवास पर इसेपुर चैतन शर्मा के आवास पर पतलाखेड़ा हरवीर नेता के आवास पर रामपुर सचिन भाटी के आवास पर कनारसी जतिन नागर के आवास पर जनसंपर्क करते हुए। विधानसभा चुनाव की बिगुल बजा रहे हैं। जनसमस्याओं को लेकर विधानसभा जेवर प्रत्याशी सोनू शर्मा ने गांव गांव जाकर लोगों से मिलकर कार्यकर्ताओं संग विभिन्न मांगों के लिए संकल्पित होते हुए। यमुना व ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन से जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने का वादा कर रहे हैं।
इस मौके पर धीरज गुर्जर अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, देवेन्द्र भाटी मेरठ मंडल अध्यक्ष, बलराज भाटी जिला अध्यक्ष, महेश प्रजापति ,सोनू शर्मा जेवर विधानसभा प्रभारी व पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रिपोर्टर घनश्याम पाल






