बुलन्दशहर
शिवभक्त श्रृद्धालुओं ने किए श्रीखंड कैलाश के दर्शन

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बा निवासी शिवभक्तों ने लंबी यात्रा के उपरांत श्रीखंड कैलाश के दर्शन कर पुन्य अर्जित किया। यात्रा पर निकले शिवभक्त श्रृद्धालुओं के शुक्रवार को औरंगाबाद पहुंचने की संभावना है।
लंबी यात्रा पर निकले कस्बे के चार तीर्थ यात्रियों ने पंच कैलाशों में एक श्रीखंड कैलाश के सोमवार को दर्शन किए। शिव भक्त सतेंद्र सिंह लोधी,जागेश कुमार गोयल खानपुर वाले, उमेश कुमार तथा चरण सिंह तीर्थ यात्रियों में शामिल रहे। सभी के दर्शन उपरांत शुक्रवार को वापस औरंगाबाद पहुंचने की संभावना है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






