बुलन्दशहर

एडवोकेट को पितृ शोक ,अचानक हार्ट अटैक से हुआ निधन

औरंगाबाद( बुलंदशहर )एडवोकेट धर्मेंद्र लोधी के पिता का शनिवार सुबह हृदय गति रुक जाने से आक्समिक निधन हो गया।उनकी उम्र लगभग 62 वर्ष थी। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

कस्बे के मौहल्ला अट्टा निवासी एडवोकेट धर्मेंद्र लोधी के पिता शीशपाल सिंह लोधी उम्र लगभग 62 वर्ष शनिवार की सुबह अपने खेतों पर पानी लगाने गये थे। वहीं वे अचानक गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां चिकित्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आक्समिक निधन हो जाने से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। सपा नेता प्रवेंद्र लोधी नवीन कुमार एडवोकेट सुरजीत कुमार एडवोकेट कुलदीप एडवोकेट योगेश कुमार एडवोकेट प्रदीप कुमार लोधी एडवोकेट मुकेश कुमार एडवोकेट आदि गणमान्य लोगों ने शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में कर दिया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!