सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

दनकौर:आज सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर गौतम बुद्ध नगर के विद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने बताया कि योग दिवस का कार्यक्रम BDRD सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सलार रोड दनकौर में हुआ योग के सभी कार्यक्रम योग शिक्षक धर्म वीर जी ने कराए प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने सभी को योग दिवस के बारे में विस्तार से बताया शरीर को स्वस्थ रखने हेतु योग आसन प्राणायाम बहुत आवश्यक है,
सरस्वती शिशु मंदिर धनोरा मंडी के प्रधानाचार्य चंद्र पाल जी ने भी योग दिवस पर बताया कि जीवन में मन स्वस्थ रहें शरीर भी स्वस्थ रहें तो। जीवन सुखमय रहेगा,
BDRD सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर के प्रधानाचार्य श्री जय प्रकाश सिंह जी ने सभी का आभार प्रकट किया और याेग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ,






