उत्तर प्रदेश

स्व. श्री जसपाल सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

अमरोहा: हसनपुर तहसील के छपना गांव स्थित चंदनपुर मिल के पास भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (BRSS) और इंकलाब विकास दल द्वारा इंकलाब विकास दल के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री स्वर्गीय श्री जसपाल सिंह जी की स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंकलाब विकास दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. विनोद नागर जी ने की। इस अवसर पर दोनों संगठनों के समस्त प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया और स्व. जसपाल सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए प्रो. डॉ. विनोद नागर ने कहा, “स्वर्गीय श्री जसपाल सिंह जी एक कर्मठ, जुझारू और राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों की सेवा और राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया। उनके विचार और आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। जसपाल सिंह जी भले ही आज हमारे बीच सशरीर उपस्थित नहीं हैं, परंतु वे अपने कार्यों से सदा अमर रहेंगे।

प्रो. नागर ने आगे महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि “भारत राष्ट्रीय सेवक संघ और इंकलाब विकास दल का यह संकल्प है कि जब हमारी सरकार बनेगी तो स्व. श्री जसपाल सिंह जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए जनपद अमरोहा के मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर उनकी स्मृति चिन्ह स्थापित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम का समापन “जसपाल सिंह जी अमर रहें” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

इस अवसर पर BRSS के प्रदेश अध्यक्ष, इंकलाब विकास दल के जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!