नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए दो युवक
दो लाख की नकदी व लाखों के सोने चांदी के आभूषण ले गयी नाबालिग ,भाई ने दोनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव से 23 तारीख की सुबह दो युवक मौहल्ले की एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए। लड़की अपने साथ दो लाख रुपए की नकदी और लाखों रुपए के जेवरात ले गयी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। फिलहाल तीनों का कोई सुराग नहीं लगा है।
थाना क्षेत्र के गांव बालका से एक सत्तरह वर्षीय बालिका को उसके दो प्रेमी अपने साथ भगा ले गए। लड़की के भाई ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर गांव के तरुण पुत्र सन्नाम सिंह और रोहित पुत्र राजकुमार पर अपनी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बालिका अपने साथ दो लाख रुपए नकद और चांदी की अंगूठी और सोने का पेंडल भी ले गयी है।
मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है बालिका और नामजद आरोपीयों का फिलहाल कोई अता-पता नहीं चला है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






