मां कात्यायनी का रजत छत्र दिन दहाड़े उड़ा ले गए अज्ञात बदमाश
भावसी गांव में श्रृद्धालुओं में रोष

औरंगाबाद(बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के गांव भावसी में अज्ञात बदमाश दिन दहाड़े मंदिर का ताला तोड कर मां कात्यायनी देवी का एक किलोग्राम वजन का चांदी का छत्र चुरा ले गए। मंदिर में दिनदहाड़े दुस्साहसी ढंग से हुई चोरी की जानकारी मिलते ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में जमा हो गए। पुलिस को लिखित तहरीर देकर ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भावसी में मां कात्यायनी देवी का मंदिर है। मंदिर में शनिवार की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने मां कात्यायनी देवी मंदिर के गेट पर लगा ताला आरी से काटने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर उन्होने चोट मारकर ताला तोड दिया और अंदर घुस कर देवी का छत्र चुरा ले गए। ग्रामीण कैलाश कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी गए चांदी के छत्र का वजन लगभग एक किलोग्राम से अधिक था। मंदिर कमेटी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर चोरी गए चांदी के छत्र की बरामदगी करने और बदमाशों को तलाश कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






