बुलन्दशहर

सावन मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़ 

आस्था का सैलाब गूंजे शिवालय हर हर महादेव का जयघोष 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)सावन मास के प्रथम सोमवार को कस्बे और आसपास के सभी शिवालयों में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देर तक सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष गुंजायमान रहे।

सावन मास के पहले सोमवार को प्राचीन नागेश्वर मंदिर, गायत्री सत्संग भवन स्थित शिवालय, चामुंडा देवी मंदिर, मिल रोड़ स्थित शिवालय, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, चौकी परिसर स्थित शिव मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला स्थित शिव सांई मंदिर सहित क्षेत्र के सभी शिवालयों मंदिरों में श्रृद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र धतूरा फल पुष्प दूध चावल मेवा मिश्री आदि अर्पित कर अपने परिजनों की कुशल कामना की। नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित अस्थाई पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों ने कड़ी चौकसी बनाये रखी। शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर मंदिर परिसर की साज-सज्जा का काम ज़ोर शोर से जारी है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!