बुलन्दशहर

शिवभक्त ने किया भोले बाबा का मनोहारी श्रंगार 

श्रृद्धालुओं ने किए मनोहारी दर्शन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)एक श्रृद्धालु शिवभक्त ने अपने अराध्य देव भोले बाबा का मनोहारी श्रंगार फूलों, चावल और धान से किया। बाबा के इस मनोहारी अद्भुत श्रंगार ने दर्शकों को मोह लिया।

भगवान शिव के अनन्य भक्त अंशु अग्रवाल ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सायं काल प्राचीन नागेश्वर मंदिर पहुंच कर अपने अराध्य देव भगवान शिव की पिंडी का अनोखा श्रंगार किया। घंटों की मेहनत लगन और भक्ति भाव से चावल पुष्प और धान से किये गये इस अद्वितीय अनोखे श्रंगार को देख श्रृद्धालुओं ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए भगवान शिव को नतमस्तक हो प्रणाम कर अपने आप को धन्य किया।

विदित हो कि अंशु अग्रवाल पिछले सात वर्षों से लगातार भोले बाबा का इसी मनोयोग से विभिन्न अवसरों पर श्रृंगार करते आ रहे हैं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!