बुलन्दशहर

विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत 

चिकित्सक डॉ संजय गोस्वामी के पुत्र आदित्य की असामायिक दुखद मौत से कस्बे में गहरा शोक।गमगीन माहौल में मृतक का हुआ अंतिम संस्कार 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बे के एक चिकित्सक के युवा पुत्र की विद्युत करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर कर दिया गया। घटना से समूचे कस्बे में शोक व्याप्त है।

मौहल्ला स्याना सिकंदरा (टाप) निवासी डॉ संजय गोस्वामी का बड़ा बेटा आदित्य उम्र लगभग 23 वर्ष रविवार की शाम घर पर विद्युत पंखे का कंडेंन्सर बदल रहा था। अचानक करंट लगने से आदित्य बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला मुख्यालय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदित्य की मौत का समाचार सुनकर सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट पर कर दिया गया। सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मुखाग्नि मृतक के छोटे भाई वंश ने दी। घटना से पूरे कस्बे में शोक व्याप्त है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!