बुलन्दशहर

बारिश में भरभरा कर गिरा गरीब का आशियाना 

पांच बच्चों सहित परिवार हुआ बेघर 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ग्राम चरौरा मुस्तफाबाद में बारिश से एक गरीब मजदूर का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दब कर एक बच्ची घायल हो गई। मकान अचानक ढह जाने से पांच बच्चों सहित परिवार बेघर हो गया है।

विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम चरौरा मुस्तफाबाद में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते गरीब मजदूर सूरज उर्फ सुखपाल का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में सो रही उसकी बेटी भी घायल हो गई। मकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पांच बच्चों सहित परिवार खुले आसमान तले सोने को विवश होकर रह गया है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि हमारे गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक भी मकान स्वीकृत नहीं हुआ जबकि पिछले साल सर्वे हो चुका है। सूरज पाल का भी सर्वे हो चुका है लेकिन अभी तक कोई भी मकान स्वीकृत नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री आवास विकलांग कोटे से तीन स्वीकृत हुए जिनमें दो अपात्र पाए जाने के चलते अस्वीकृत कर दिए गए थे सिर्फ एक मकान संजय का बना था।

सूरज पाल के मकान ढह जाने की सूचना ब्लाक व प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। लेखपाल दीपक कुमार ने गिरे मकान का सर्वे भी कर लिया है,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!