जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का हुआ सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा:जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा कक्षा VII ‘अ’ और’ ब’ के
विद्यार्थियों का सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम हुआ,
कक्षा 7’अ’ और’ ब’ के विद्यार्थियों द्वारा गौतम बुद्ध नगर के बरौंदी चक्रसेनपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों के साथ संवाद स्थापित करना तथा उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों के साथ संवाद किया तथा उन्हें हाथों की सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सुथरे वातावरण और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल एवं सहज तरीके से प्रदान कीं। विद्यार्थियों ने बच्चों को दैनिक जीवन में अच्छे स्वास्थ्य संबंधी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
सामुदायिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी आवश्यकताओं एवं दैनिक जीवन से संबंधित विषयों पर बातचीत की। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में समाज के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता, सहयोग एवं सेवा-भाव की भावना विकसित हुई।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रकार की सामुदायिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं देतीं, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, संवेदनशीलता, सहयोग की भावना तथा सेवा-भाव भी विकसित करती हैं।
इस सामुदायिक कार्यक्रम में कक्षा 7’अ’ और’ ब’के विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की इस गतिविधि में पौष्टिक आहार जैसे दलिया, आंटा सूजी, दाल आदि वितरित किए गए ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं द्वारा एक बार फिर से उन्हें स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्रदान की गई।






