एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल के लिए गौरव एवं सम्मान का अविस्मरणीय क्षण

दनकौर:एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है कि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गार्गी घोष कांसबनिक जी को ‘बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड’ तथा उप-प्रधानाचार्या जी श्रीमती मेघा भटनागर को ‘बेस्ट वाइस प्रिंसिपल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान 29 अगस्त 2026 को रेडिसन ब्लू एमबीडी होटल, सेक्टर-18, नोएडा में आयोजित अकेडमिक लीडरशिप सम्मिट एंड फैलीसिटेशंस 2026 के अवसर पर प्रदान किया गया।
ये सम्मान केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर करने के संकल्प का सम्मान हैं।
विद्यालय की प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता प्रधानाचार्या श्रीमती गार्गी घोष कांसबनिक एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मेघा भटनागर को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।






