दनकौर

डाइट में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

दनकौर:आज  उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य अर्चना गुप्ता  की अध्यक्षता में परख राष्ट्रीय सर्वे पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन परख सेल डायट गौतमबुद्ध नगर, दनकौर में किया गया। कार्यशाला में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई –

* परख सर्वे 2027 हेतु जनपद स्तरीय टीम का गठन किया जाए।

* माह में एक बार आदरणीय जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टीम के साथ मीटिंग का आयोजन किया जाए l

* परख सर्वे 2024 के प्राप्त परिणामों पर जनपद स्तरीय टीम के सभी सदस्यों के द्वारा विश्लेषण किया गया ।

* परख सर्व 2027 की कार्य योजना और रणनीतियों का निर्माण किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई ।

* जनपद स्तरीय टीम के द्वारा कौमपीटेंसी बेस्ड सैंपल प्रश्न पत्रों का निर्माण किए जाने और जनपद के सभी विद्यालयों में सप्ताह में एक बार इस परीक्षा का अभ्यास कराए जाने पर चर्चा कि गई तथा महा में एक शनिवार को ब्लॉक स्तर पर मॉक परीक्षा कराए जाने की रणनीति तैयार की गई जिसमे परख सेल के सभी सदस्यों द्वारा उसका गहन पर्यवेक्षण एवं निरिक्षण किया जाए l

* तैयारी के लिए कराए गए प्रश्न पत्रों का मूल्यांकन करते हुए विद्यार्थियों के लर्निंग गैप हेतु योजना अनुसार तैयारी कराई जाए l

कार्यशाला के अन्त में कार्यशाला के सफल आयोजन की सराहना करते हुए प्राचार्या मैडम द्वारा सबको प्रेरित करते हुए धन्यवाद किया गया l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!