
औरंगाबाद (बुलंदशहर )जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने लंपी पीड़ित गौवंशों की देखरेख करने की गरज से सोमवार को अपनी टीम के साथ ग्राम राजगढ़ी का दौरा किया। गांव में सात गौवंश लंपी रोग पीड़ित पाये गये सभी का तत्काल उपचार शुरू किया गया।
ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम राजगढ़ी में पिछले दिनों गौ वंशों में लम्पी रोग दिखाई दिया था। जानकारी मिलने पर जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार शर्मा सोमवार को पशु चिकित्सकों व पशु वेटनरी मोबाइल वैन के साथ गांव पहुंचे। गांव में लगभग 128 पशुओं को टीकाकरण होना पाया गया। सात गौवंश बीमार पाये गये जिनमें लंपी रोग लक्षण दिखाई दिए। पशुओं की चिकित्सा की गई और ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए। टीम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा वीपी सिंह, मोबाइल वेटनरी चिकित्सक डॉ सचिन,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहन सिंह व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






