बुलन्दशहर

नंदोत्सव में थिरके युवा ,गायत्री सत्संग भवन स्थित ठाकुरद्वारे में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )गायत्री सत्संग भवन स्थित ठाकुरद्वारे में सोमवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नंदोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर युवा श्रृद्धालु भावविभोर होकर जमकर थिरके।

श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल एवं श्री श्याम मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के महंत पंडित लोकनाथ झा ने पूजा अर्चना करके किया। पंच रस्म अदायगी के उपरांत श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल के लोकप्रिय स्थानीय गायक कलाकारों ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मंडल के कलाकारों सुरेश चंद्र पंसारी,पवन सैनी, राजीव गुप्ता राजेश गर्ग टीनू, रामबाबू, सोनू सैनी, हिमांशु, कशिश सिंघल, अजय गोयल, ध्रुव कुमार, गौरव गोयल, संजय गिरी, चंद्र प्रकाश शर्मा, आदि ने भक्ति गीतों का अजब समां बांधा। भक्ति गीतों पर श्रृद्धालुओं ने जमकर नृत्य करते हुए कान्हा जी को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान अनेक श्रृद्धालुओं ने प्रसाद वितरण कर खुशियां मनाई।। सोनू सैनी ने बधाई गीत प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिखाया। देर रात तक चले कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण करके किया गया। संचालन अजय गोयल ने किया। कैलाश कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार अग्रवाल मंगलसेन शर्मा, अभिषेक सिंघल डब्बू जी सर्राफ विशाल वर्मा मनोज गर्ग, विशाल कंसल, रूपेंद्र चावला, सचिन सोनू अग्रवाल मुकेश कुमार, अमित कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!