नागेश्वर मंदिर में नंदोत्सव में बही भक्ति रस की अमृत धारा
नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

औरंगाबाद( बुलंदशहर )श्री श्याम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में नागेश्वर मंदिर में नंदोत्सव धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। आरती,भोग और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नागेश्वर मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने राधा कृष्ण की पूजा अर्चना करके किया। मंडल के लोकप्रिय स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीतों का संगीत मय सुमधुर गायन करते हुए एक के बाद एक गीत प्रस्तुत कर भक्ति रस की अमृत वर्षा कर दी। कोमित अग्रवाल, पुनीत सिंघल गंगासरनसैनी, कृष्णा, प्रमोद कुमार कल्लू, राजेन्द्र पंसारी, महेश चंद्र सिंघल अनुज सिंघल संजय सिंघल आदि ने भक्ति गीतों का अजब समां बांधा।
मध्य रात्रि में चरणामृत, मक्खन मिश्री, पेठा ,पेडे, बरफी आदि का भोग लगाया गया। आरती उतार कर भगवान श्री कृष्ण के जयघोष हरिओम कर प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






