ग्रेटर नोएडा
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने गलगोटियास यूनिवर्सिटी के साथ किए दो समझौता ज्ञापन पर साइन

ग्रेटर नोएडा: यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी की अगुवाई में 200 लोगों के जापानी प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान गलगोटियास यूनिवर्सिटी को ही एकमात्र यूनिवर्सिटी के तौर पर चुना और उसके साथ दो MoU (समझौता ज्ञापन) पर साइन किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कदम की सराहना की है। पहला MoU सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में संयुक्त रिसर्च और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है। दूसरा MoU छात्रों के जापान आने-जाने और वहां नौकरी पाने का रास्ता खोलता है। इस तरह, गलगोटियास उत्तर प्रदेश की एकमात्र ऐसी यूनिवर्सिटी बन गई है जिसने यामानाशी प्रान्त और यामानाशी यूनिवर्सिटी के साथ इस तरह की पार्टनरशिप की है।






