बुलन्दशहर
चौकी वाले शिव मंदिर पर हुआ भंडारा,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कान्हा जी की छटी महोत्सव पर कौशल परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नागेश्वर मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने पूजा अर्चना कर कान्हा जी को भोग लगाकर किया। भंडारे में हजारों लोगों ने कढी़ चावल का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में राजीव कौशल प्रवीण कौशल मोहित कुमार अग्रवाल मिक्की, विजय कंसल चेतन कंसल दीपक अग्रवाल दीनू नितिन सिंघल,यश कौशल हनी कौशल आदित्य कौशल लक्ष्मण वर्मा जयप्रकाश गुप्ता नवनीत अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






